| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय खेल प्राधिकरण तथा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में बिहार के पटना में दो दिवसीय खेलो इंडिया वूमेन रोड साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम के इंडिविजुअल टाइम ट्रायल स्पर्धा में लक्ष्मी कुमारी 22:55:2 .मी में पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। मास स्टार्ट 24 कि.मी स्पर्धा में भी 52:00:01मी. में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। वहीं मार्च स्टार्ट 30 किलोमीटर गुलांची बंडा ने 1:01:35 सेकंड में पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।







