| रांची
टीम sprtsjharkhand.com |
राज्य सरकार के खेल कूद – युवा कार्य विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड खेल प्राधिकरण रांची द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बैडमिंटन (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक / बालिका आयु वर्ग 16 से 22 वर्ष तक के योग्य खिलाड़ियों के चयन के लिए दो दिवसीय चयन प्रक्रिया का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया। दूसरे दिन भी कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिनका बैट्री टेस्ट, ऊंचाई, वजन, 30 मीटर, बॉल थ्रो, वर्टिकल जंप,6 गुणा 10 मीटर सटल रनिंग, 800 मी. और बैडमिंटन का स्फेसिफिक टेस्ट लिया गया।
इस अवसर पर साझा के समन्वयक मनोहर टोपनो, बैडमिंटन कोच भरत साह, उमा रानी पालित, डे बोर्डिंग कोच संजू कुमार, राजू साहू, तपन राउत समेत अन्य उपस्थित थे।







