| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 19 वर्ग एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के 800 मी. स्पर्धा में एमेरी मेनुल के द्वारा 2017 मे राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में बनाए गए 2:08.53 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2:06.10 सेकेंड में स्वर्ण जीता। आशा के स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक कोच आशू भाटिया ने बधाई दिया है।
रौनक राज महतो ने 67वीं स्कूल नेशनल शूटिंग अंडर 19 प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
मध्य प्रदेश, भोपाल में आयोजित एसजीएफआई शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के रौनक राज महतो ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग अंडर-19 वर्ग बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।







