रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अमेरिका में आयोजित खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 5 हॉकी खिलाड़ी प्रशिक्षण लेकर रांची लौटी थीं। इनमें से एक प्रियंका कुमारी ने sportsjharkhand.com से खास मुलाकात में सरकार द्वारा संचालित हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई थी। उस वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वायदा किया था कि खिलाड़ियों को राज्य के प्रशिक्षण केंद्रों में हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लेकिन 100 दिन गुजरने के बाद भी कुछ न हो सका। sportsjharkhand.com पर खबर प्रकाशित होने के बाद खेल विभाग जागा है। शनिवार को एक सवाल के जवाब में खेल सचिव मनोज कुमार ने आश्वस्त किया है की
इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। जिसका सुखद परिणाम जल्द ही आप सभी के समक्ष होगा। प्रियंका से संपर्क साधा जा रहा है। अगर वह हॉकी में अपना भविष्य देखतीं हैं तो उनके भविष्य को संवारने में खेल विभाग पूरी तरह से मदद करेगा।
मनोज कुमार, खेल सचिव, झारखंड |
गौरतलब है कि 24 जून से 13 जुलाई तक अमेरिका में आयोजित खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में झारखंड से 5 लड़कियां हॉकी खेल से जुड़े इवेंट में शामिल हुई थी। US काउंसलेट और शक्ति वाहिनी संस्था के सहयोग से लड़कियां अमेरिका गई थीं। अमेरिका में उन्हें हॉकी का विशेष प्रशिक्षण भी मिला था।