| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
12 नवंबर से 23 नवंबर तक रांची के जेएससीए(JSCA) स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस टूर्नामेंट में रोज तीन मैच खेले जाएंगे। दो मैच जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर स्थित मेन ग्राउंड और ओवल ग्राउंड में आयोजित होगा। जबकि तीसरा मैच मेकॉन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही है।
जो इस प्रकार है।
मिजोरम, मुंबई, महाराष्ट्र, बंगाल, रेलवे सर्विसेज और पांडिचेरी
मिजोरम की टीम रांची पहुंच चुकी है। इस टीम के खिलाड़ी जेएससीए ओवल ग्राउंड में अभ्यास शुरू भी कर दिया है। बताते चलें कि मंगलवार को मिजोरम की टीम झारखंड अंडर 25 टीम के साथ उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के ग्राउंड में अभ्यास मैच खेलेगी। गौरतलब है कि उषा मार्टिन विश्वविद्यालय और झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वहां बोर्ड स्तर के मैचों के आयोजन के लिए ग्राउंड तैयार किया गया है।







