| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
युथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा नेशनल स्नो स्कीइंग प्रोग्राम का आयोजन उत्तराखंड के औली में किया जाएगा। आम लोगों के बीच स्नो स्कीइंग इवेंट को प्रोमोट करने के लिये युथ होस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए प्रोग्राम में उन व्यक्तियों के लिए एक शानदार अवसर है जो पहले से ही हिम स्की का अनुभव नहीं रखते हैं। यह आयोजन 10 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए किया जा रहा है। इसकी जनकरी देते हुए राज्य सचिव मनोज कुमार भौमिक ने बताया कि यह मौका है की आप हमसे जुड़ें और हमारे साथ आौली, उत्तराखंड के हिमपर्वतों पर सिखने का अनुभव करें।
प्रोग्राम विवरन
प्रतिभागी शुल्क: रु. 15,000
आयोजन की तिथि 20 जनवरी, 25 जनवरी, 1 फरवरी, 6 फरवरी और 11 फरवरी 2024






