| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
21से 27 जनवरी 2024 तक चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के लिए हॉकी झारखंड के बालक और बालिका टीम का गठन किया गया। मौके पर ही खिलाड़ियों का खुली चयन ट्रायल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स स्कूल, रांची में आयोजित हुई।
इस चयन ट्रायल में झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित एकलव्य हॉकी सेंटर,विभिन्न जिला में संचालित आवासीय हॉकी सेंटर , साई, NTHA सहित सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, हजारीबाग जिला के बालक और बालिका हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें से दोनो वर्ग 18-18 और 4-4 कुल 22-22 खिलाड़ी चयनित किए गए।इस चयन ट्रायल में भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सह भारतीय महिला हॉकी टीम की चयनकर्ता असुंता लकड़ा, हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा , सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे







