Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home खुशखबरी

सिमडेगा में बन रहा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को जल्द ही मिलेगा इंडोर स्टेडियम व 8 लेन का एथलेटिक्स ट्रैक

20 अक्टूबर को CM हेमंत सोरेन 11 एकड़ में बन रहे मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का करेंगे शिलान्यास

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
19-10-2021 @ 01:32 PM
in खुशखबरी
0 0
A A
0
सिमडेगा में बन रहा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को जल्द ही मिलेगा इंडोर स्टेडियम व 8 लेन का एथलेटिक्स ट्रैक
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
सिमडेगा/रांची
टीम sportsjharkhand.com

 

पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से सिमडेगा के खिलाड़ियों को जल्द ही सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मिलने जा रहा है। मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण से सिमडेगा के खेल और खिलाड़ियों को एक नई दशा व दिशा मिलेगी। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के बगल की लगभग 11 एकड़ जमीन पर बन रहे इस मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को एक ही जगह पर चार इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, स्टिपल चेज को छोड़कर सभी इवेंट के लिए 8 लेन का एथलेटिक्स ट्रैक (मिट्टी), फुटबॉल मैदान, 50 मीटर का तीरंदाज़ी सेंटर, वॉलीबॉल-कबड्डी-बास्केटबॉल कोर्ट, क्रिकेट की दो टर्फ व दो कंक्रीट पिच, योगा हॉल, चेंजिंग रूम व अत्याधुनिक मल्टी जिम की सुविधा उपलब्ध होगी। रांची, जमशेदपुर व देवघर जैसे बड़े शहरों को छोड़ दें तो सिमडेगा ऐसा पहला जिला बनने की ओर अग्रसर है जो एक ही जगह पर इतने सारे खेल संसाधन की सुविधा अपने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य मई माह से ही शुरू हो चुका है। चारों ओर से बाउंडरी वॉल करने के बाद हाई क्वालिटी की मिट्टी की फिलिंग की जा चुकी है। बरसात खत्म होते ही मिट्टी के समतलीकरण का काम शुरू हो जाएगा। 54 गुना 30 मीटर के भव्य इंडोर स्टेडियम की नींव का काम लगभग पूरा हो चुका है। 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का औपचारिक शिलान्यास करेंगे। 

 

सिमडेगा में बन रहा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को जल्द ही मिलेगा इंडोर स्टेडियम व 8 लेन का एथलेटिक्स ट्रैक

 

 

मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों को मिलेंगी ये सुविधाएं ⇓

 

इंडोर फैसिलिटीज

⇒ चार बैडमिंटन कोर्ट

⇒ दो चेंजिंग रूम

⇒ अत्याधुनिक मल्टी जिम

⇒ कॉमन डाइनिंग स्पेस

⇒ गेस्ट रूम्स

⇒ ऑफिस

 

आउटडोर फैसिलिटीज

⇒ 400 मीटर 8 लेन का एथलेटिक्स ट्रैक (मिट्टी) स्टिपल चेज को छोड़कर

⇒ फुटबॉल मैदान

⇒ 50 मीटर का तीरंदाज़ी मैदान

⇒ वॉलीबॉल कोर्ट

⇒ योगा प्लेटफॉर्म

⇒ कबड्डी कोर्ट

⇒ बास्केटबॉल कोर्ट

⇒ क्रिकेट के दो टर्फ व दो कंक्रीट विकेट

⇒ रौशनी की व्यवस्था

⇒ दर्शकों के लिए गैलरी निर्माण

⇒ पार्किंग एरिया

 

 

सिमडेगा में बन रहा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को जल्द ही मिलेगा इंडोर स्टेडियम व 8 लेन का एथलेटिक्स ट्रैक

 

6 करोड़ की लागत से बन रहा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

सिमडेगा में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग ने 3.54 करोड़ रुपये की राशि विमुक्त की है। वहीं जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों को एक ही जगह पर ज्यादातर खेल के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न निधि से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। तत्काल इतनी ही राशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एथलेटिक्स के ट्रैक व अन्य संसाधन इस कदर बनाये जा रहे हैं कि अगर भविष्य में सिंथेटिक ट्रैक लगाना हो तो कोई तकनीकी दिक्कत न आए। जिला प्रशासन ने मार्च 2022 तक सारा निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

 

 

“सार्वजनिक निधि से मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। स्वस्थ व तनाव मुक्त समाज के निमित्त बन रहे संसाधनों को मार्च 2022 तक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है “

सुशांत गौरव, उपायुक्त, सिमडेगा

 

सिमडेगा में बन रहा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को जल्द ही मिलेगा इंडोर स्टेडियम व 8 लेन का एथलेटिक्स ट्रैक
सौ : NIC सिमडेगा
Tags: District Administration SimdegaGovernment of JharkhandHafizul HassanHemant SorenJharkhand Olympic AssociationSimdegaखेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंडझारखंड ओलंपिक संघसिमडेगासिमडेगा जिला प्रशासनहफीजुल हसनहेमंत सोरेन
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का आगाज़, उद्घाटन मुकाबले में ब्राम्बे ने स्पोर्टिंग यूनियन को हराया

सीएए सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का आगाज़, उद्घाटन मुकाबले में ब्राम्बे ने स्पोर्टिंग यूनियन को हराया

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In