Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home CCC चुनाव 2023

JSCA के CCC चुनाव व परिणाम के संदेश, जो 10 माह बाद CCC और 17 माह बाद होनेवाले JSCA के चुनाव में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
28-11-2023 @ 01:51 PM
in CCC चुनाव 2023
0 0
A A
0
राजेश वर्मा बॉबी ने जीता JSCA सीसीसी अध्यक्ष पद का चुनाव
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

JSCA के CCC का हाई प्रोफाइल चुनाव संपन्न हो चुका है। राजेश वर्मा बॉबी ग्रुप ने एकतरफा जीत हासिल की लेकिन पिछले एक माह के दौरान इस चुनाव में जो कुछ भी घटा, उसके कई गहरे मायने छुपे हुए हैं। 10 माह बाद CCC और 17 माह बाद JSCA के होनेवाले चुनाव में इन छुपे हुए संदेशों की भूमिका अहम होगी। आइए डालते हैं CCC चुनाव व परिणाम से उभरे हुए संदेशों पर एक नजर

 

1. मजबूत विपक्ष : सत्ताधारी गुट को चुनाव में मिली विपक्ष की मजबूत चुनौती बता रही है कि JSCA के बाद अब CCC में भी मजबूत विपक्ष का उभार हो चुका है। सत्ताधीशों द्वारा मनमानी पर लगाम के लिए विपक्ष का मजबूत होना नितांत जरूरी होता है।

2. अजय नाथ शहदेव व अखिलेश झा मजबूत रणनीतिकार के तौर पर उभरे : स्व अमिताभ चौधरी के निधन के बाद हो रहे CCC के चुनाव में अजय नाथ शहदेव व अखिलेश झा मजबूत रणनीतिकार के तौर पर उभरे और पूरी टीम को जीत दिलाई। अर्चित आनंद, रणजीत सिंह और राजू शर्मा जैसे लोगों ने भी रणनीतिकार के तौर पर निस्वार्थ भाव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

3. CCC चुनाव में चैंबर की दखल चिंताजनक : CCC के चुनाव में चैंबर के वर्तमान व कई पूर्व अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की दखल भी गहरी चिंता का विषय है। चैंबर ने दोनों गुटों में मौजूद अपने सदस्यों के लिए वोट पोलराइज करने में ऊर्जा लगाई। खेल प्रोत्साहन को अपना मूल माननेवाले CCC में चैंबर के इंट्रेस्ट के मायने को समझने की जरूरत है। आखिरकार CCC में बाह्य ताकतें क्या संभावनाएं तलाश रही हैं।

 

4. चुनाव प्रचार में “चैंबर संस्कार” घातक : CCC का चुनाव पहली बार JSCA स्टेडियम परिसर के बाहर से लड़ा गया। लंच और डिनर डिप्लोमेसी पर लाखों रुपए खर्च हुए। चुनाव का ये “चैंबर संस्कार” CCC के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। क्योंकि खर्च करनेवाले इसके समायोजन का रास्ता CCC में ही ढूंढेंगे।

 

5. ओवर एक्सपोज्ड हो गए कुछ मौकापरस्त : CCC लाइफ मेंबर्स में 24 और परमानेंट मेंबर्स में 6 की संख्या में मौजूद एक “ग्रुप” इस चुनाव में ओवर एक्सपोज्ड हो गया। चुनाव के दौरान ग्रुप के सदस्य “झूठी कसमें खाने” के एक्सपर्ट के तौर पर भी उभरे। JSCA अध्यक्ष बनने का सपना संजोए राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी ने एक खास गुट के समर्थन में लौह नगरी का दौरा किया लेकिन चुनाव के दिन दो चार वोटरों के साथ राज्य से बाहर तफरीह पर निकल गए।

 

6. JOA जैसे अन्य खेल संघों को बड़ी ना : CCC के चुनाव परिणामों ने JOA जैसे अन्य खेल संस्थानों को भी बड़ा संदेश दिया है। JOA के कोषाध्यक्ष नीचे से टॉप करने में एक पायदान से चूक गए और 26 प्रत्याशियों की सूची में वे वोट पानेवालों में 25वें नंबर पर रहे। संकेत साफ हैं।

 

7. खिलाड़ियों के ओवर एज की समस्या व जिला संघों के झगड़ों का नहीं होगा निष्पक्ष निदान : CCC चुनाव परिणाम का सबसे बड़ा नकारात्मक संदेश ये है कि आनेवाले समय में खिलाड़ियों के ओवर एज की समस्या व जिला संघों के झगड़ों का नहीं होगा निष्पक्ष निदान की संभावना लगभग खत्म हो गई है। क्योंकि इन समस्याओं की जड़ में शामिल “मठाधीशों का ग्रुप” बॉबी के ग्रुप के पक्ष में था। जीत के बाद “मठाधीशों के ग्रुप” का मनोबल भी ऊंचा है और वे चुनावी सहयोग की एवज में अपनी “स्वतंत्रता” जरूर चाहेंगे।

 

8. सकारात्मक पहल से जगी आस : JSCA के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह और पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जैसे कुछ सदस्यों ने आखिर आखिर तक चुनाव सर्वसम्मति से हो जाए इसके लिए काफी प्रयास किए। इन लोगों के प्रयास से दोनों पक्षों के रणनीतिकारों की एक-दो बैठकें भी हुईं लेकिन परिणाम सकारात्मक नहीं रहा लेकिन इस पहल के सकारात्मक संदेश तो हैं ही।

 

9. गैर सदस्यों की बढ़ती सक्रियता : चुनाव और परिणाम के दौरान JSCA/CCC के सदस्यों के अतिरिक्त बाह्य लोगों की बढ़ती दिलचस्पी, सक्रियता और JSCA/CCC के संसाधनों का उपयोग/दुरुपयोग भी गंभीर चिंता का विषय है। सदस्यों व बाह्य लोगों के बीच खींची गई “विशेष लकीर” मिटनी नहीं चाहिए।

Tags: cccCCC Election 2023Country Cricket ClubJSCAJSCA International Cricket StadiumRanchi
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल देवी विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनीं

बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल देवी विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनीं

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In