| रांची |
एशियाई पैरा खेलों में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर पूरी दुनिया को अपने जज्बे का कायल बनाने वाली बिना बाजुओं की तीरंदाज शीतल देवी विश्व की नंबर एक तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी संघ ने मंगलवार को कंपाउंड वूमेन ओपन एकल रैंकिंग में शीतल देवी को विश्व का नंबर एक तीरंदाज बताया है। शीतल के विश्व नंबर एक बनने पर तीरंदाजों के बीच खुशी की लहर है। इससे पहले शीतल देवी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट भी चुना गया था। एशियाई पैरालंपिक समिति ने रियाद (सउदी अरब) में उन्हें एशिया के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया था।
शीतल के अलावा सरिता छठे, राकेश तीसरे स्थान पर हैं।
कंपाउंड पुरुष में अभिषेक वर्मा तीसरे, ओजस देवतले चौथे, प्रथमेश जवाहर छठे स्थान पर हैं।
महिला वर्ग में ज्योति सुरेखा चौथे, अदिति गोपीचंद सातवें स्थान पर हैं।
कंपाउंड महिला की टीम – World No 1 है
जबकि
कंपाउंड पुरुष की टीम – Workd No 2 पर है।
रिकर्व पुरुष की टीम – World No 3 बनी है
जबकी
रिकर्व महिला की टीम – World No 8 पर है।







