| रांची |
शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब एसके ब्रदर्स ने जीत लिया है। शनिवार को टाई ब्रेकर तक चले फाइनल मुकाबले में जय मसीह गिरजाटोली लोयो को एसके ब्रदर्स ने 5-3 अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। एसके ब्रदर्स को बंझिला की मुखिया सोहंती एक्का ने 80 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता जय मसीह गिरजाटोली लोयो की टीम को शहीद एतवा उरांव की पत्नी विमला देवी ने 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। एसके ब्रदर्स के अभिषेक खलखो को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक पितरुस खलखो, मो. महबूद प्रदीप केवट, रंजीत खलखो और विनोद खलखो, सन्नी सहित कई लोगों की भूमिका रही।







