| मांडर |
संत जेवियर कॉलेज, मांडर और लोयो की टीम रांची मांडर के बुढ़ाखुखरा खेल मैदान में मंगलवार को शुरू हुई शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। संत जेवियर इंटर कॉलेज मांडर ट्राइब्रेकर में दर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी 4-3 से और खूनी-11 को ट्राइब्रेकर में 4-1 से हराकर अंतिम 8 में जगह बनाई। वहीं जय मसीह लोयो ने अरविंद ब्रदर्स हुरहुरी को 5-3 और हीरानागपुर संघ नारों को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रिमझिम क्लब बांसजाड़ी ने खूनी-11 को 1-0 से हराया, इसके बाद एक अन्य मुकाबले में हीरानागपुर संघ नारों ने राइजिंग स्टार क्लब परयागो को 3-1 से हराया।


इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने किक मार कर किया। इस अवसर पर मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली, बंझिला मुखिया सोहंती एक्का, पितरुस खलखो, मो. साकिब सहित अन्य महानुभाव शामिल रहे। अतिथियों ने शहीद एतवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।







