| रांची |
दो दिनों (14 व 15 जुलाई) तक चलनेवाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की वार्षिक आम सभा (AGM) एक दिन में ही समाप्त हो गई। AGM के दौरान झारखंड के SGFI प्रतिनिधि होने पर शिक्षा विभाग और खेल निदेशालय के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद SGFI अध्यक्ष ने कहा की झारखंड का प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसके लिए मुख्य सचिव के साथ पत्राचार किया जाएगा। पत्राचार के पश्चात ही इस विषय पर अंतिम निर्णय SGFI द्वारा लिया जाएगा।







