| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित 25वीं एसआर रूंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में विभिन्न आयु वर्ग के 200 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार इस प्रतियोगिता में पहली बार वेटरन युगल के लिए मैचों का आयोजन किया गया ।
फाइनल परिणाम
अंडर -13 बालक एकल में मनीष हेंब्रम ने साहिल नायक को 21-14, 21- 08 से, युगल मुकाबले में सचिन कुमार महतो एवं साहिल नायक की जोड़ी ने बृजेश बिरुवा एवं कबीर हेंब्रम की जोड़ी को 17 – 21, 21-16 , 21- 18 से , अंडर -15 बालक एकल में मनीष हेंब्रम ने पंकज महतो को 21- 17 , 21 – 17 से , युगल मुकाबले में पंकज कुमार महतो एवं नरेंद्र बोदरा की जोड़ी ने मोहम्मद फैजल एवं प्रियांशु पिल्लई की जोड़ी को 21- 16 , 21 – 15 से , अंडर -17 बालक एकल में शिवम महतो ने यशवर्धन जोशी को 18 – 21, 21 – 17, 21 – 11 से, युगल मुकाबले में यशवर्धन जोशी एवं नितिन सुरीन की जोड़ी ने पंकज कुमार महतो एवं नरेंद्र बोदरा की जोड़ी को 21- 8 , 21- 13 से अंडर-19 बालक एकल में शिवम महतो ने यशवर्धन जोशी को 18 – 21, 21 -17, 21- 11 से, अंडर-19 बालक युगल में अंकित अरिल जामुदा एवं शिवम महतो की जोड़ी ने विनोद देवगम एवं राज रोशन पिंगुवा 12 – 21, 21- 15, 22- 20 से, पुरुष एकल में राहुल कुमार ने विनोद देवगम को 21- 18, 21 – 18 से, पुरुष युगल में संजय हेंब्रम एवं मुकेश बारी की जोड़ी ने राहुल कुमार एवं राजेश बारी की जोड़ी को 14 – 21, 21- 17, 21- 17, से अंडर 13 बालिका एकल में समृद्धि हेम्ब्रम ने अनुष्का बिरुवा को 21-11, 21- 06 से, बालिका युगल में समृद्धि हेंब्रम एवं अनुष्का बिरुवा की जोड़ी ने संजू बिरुवा एवं सुरमि कुजूर की जोड़ी को 21-10, 21-11 से , अंडर 15 बालिका एकल में समृद्धि हेंब्रम ने अनुष्का बिरुवा को 21 – 08, 21-13 से , अंडर 15 बालिका युगल में माही कच्छप एवं अमृता कुजुर की जोड़ी ने तुलसी तिर्की एवं निर्मला सावैंया को 21-14, 21-14 से, अंडर -17 बालिका एकल में रितु प्रिया सामाड ने माही कच्छप को 21- 18, 21-15 से, बालिका युगल में संजना देवगम एवं प्रियांशी बोयपाई की जोड़ी ने रितु प्रिया सामाड एवं कृपा पांडे की जोड़ी को 21- 16, 12 -21, 21- 16 से, अंडर-19 बालिका एकल में शैरोन इ. कुजूर ने रितु प्रिया सामाड को 21 – 10 , 21 – 06 से , महिला एकल में शैरोन इ. कुजूर ने सविता बिरुली को 21 – 02, 21 – 12 से,वेटरन युगल में सुशील पूर्ति एवं जितेंद्र बानरा की जोड़ी ने दिलीप खलखो एवं विनोद कुमार की जोड़ी को पराजित कर वर्ष 2023 का चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
इसी प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका का चयन कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि अंडर – 19 एवं पुरुष वर्ग का खेल 21 से 23 जुलाई तक दुमका में आयोजित है, जिसमें पश्चिम सिंहभूम की टीम भी भाग लेगी। यह टीम 19 जुलाई को यहां से दुमका के लिए प्रस्थान करेगी।







