sportsjharkhand. com टीम
सिमडेगा
आगामी 27 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2016 तक रोहतक, हरियाणा में आयोजित SGFI राष्ट्रीय विद्यालय U-14 बालक/बालिका हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 40 सदस्यीय झारखण्ड हॉकी टीम आज रवाना हुयी। प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद हॉकी सिमडेगा कार्यालय से उपायुक्त सिमडेगा बिजय कुमार सिंह ने झंडा दिखाकर एवम जीत की शुभकामना के साथ टीम को विदा किया। खिलाड़ियों को विदा करने के समय हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।







