sportsjharkhand.com टीम
रांची
झारखंड की वैष्णवी साहु ने गुजरात के राजकोट में आयोजित एसजीएफआई 62वीं स्कूल नेशनल स्विमिंग एण्ड डाईभींग चैम्पियनशिप के U 19 बालिका वर्ग के 200 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीत इतिहास रच दिया है। 2:56.06 समय के साथ वैष्णवी ने झारखण्ड बनने के बाद SGFI में राज्य के लिए पहला पदक जीता। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर झारखंड तैराकी संघ के अध्यक्ष एन एन सिन्हा, चेयरमैन रामबालक सिह, महासचिव शैलेन्द्र कुमार तिवारी, सह सचिव उपेन्द्र कुमार तिवारी, शैलेश सहाय, विकास सिंह, किशलय गौतम, पप्पुसिंह एवं तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है।







