sportsjharkhand.com टीम
सिमडेगा
सिमडेगा में नए स्वीकृत हॉकी के 10 डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाध्यापक एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ शनिवार को समाहरणालय के सभागार में खेल निदेशक डा. रणेंद्र कुमार, पूर्व ओलम्पियन सिलबनुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो की उपस्थिति में उपायुक्त सिमडेगा विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जनवरी माह में सभी सेंटर के लिए प्रतिभा चयन कर 10-12 वर्ष के 25-25 खिलाड़ियों को चुनाव कर प्रशिक्षण शुरू करने संबंधी निर्देश दिए गए। चयन के लिए एक समिति रहेगी एवं सभी जगह उस क्षेत्र के पूर्व बेरोजगार खिलाड़ियों को कोच नियुक्ति में रखा जायेगा। जिन्हें कौशल विकास से उच्च स्तर का प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग बारी बारी से सेंटरों में भेज कर ट्रेनिग दिलाईगी। निदेशक ने कहा कि सिमडेगा में सबसे अधिक प्रतिभा है और यंहा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम हमेशा रोशन किया है इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सरकार ने एक बार में ही 10 सेंटर खोल रही है। बैठक में मुख्य रूप प्रवीण कुमार, लातेहार उमा जयसवाल, मसीह दास बा, हकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, एमनुयल कुजूर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक इत्यादि उपस्थित थे।







