| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनाव में पिछले 5 AGM के दौरान अनुपस्थित रहनेवाले 31 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार को चुनाव की तिथियों की घोषणा होनी थी उससे पहले सचिव पिंटू दा ने रिटर्निंग अफसर को पत्र लिखकर 31 अयोग्य मतदाताओं का नाम लिस्ट में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद रिटर्निंग अफसर ने CoM को पत्र लिखकर मामले का निपटारा जल्द कर विवाद रहित लिस्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के आलोक में गुरुवार की सुबह 9 बजे CoM की इमरजेंट बैठक बुलाई गई है।







