| रांची |
सोमवार को झारखंड खेल प्राधिकरण (SAJHA) की कार्यकारिणी समिति की बैठक में सभापति सह पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) में अपनी भूमिका की पुनर्समीक्षा करे। जब JSSPS के संचालन में सरकार और CCL एक बराबर योगदान देते हैं, तब संचालन में SAJHA की भूमिका नगण्य क्यों है ? सरकार के संकल्प के परिप्रेक्ष्य में MoU और MoA की व्यापक समीक्षा करते हुए SAJHA अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करे। नेपाल हाउस स्थित माननीय मंत्री के कार्यालय में आयोजित बैठक में विभागीय सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशालय के निदेशक सह SAJHA के कार्यकारी निदेशक शेखर जमुआर, उप निदेशक राजेश कुमार समेत निदेशालय और SAJHA के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पता हो कि पहले ये बैठक शुक्रवार को होनी थी लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया था।


कार्यकारिणी समिति ने बैठक में इन एजेंडों पर लिया निर्णय
♦ SAJHA के सेंटर फॉर एक्सीलेंस में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों को समस्त आधारभूत सुविधा (मानव संसाधन और भौतिक संसाधन) जल्द से जल्द मुहैया कराने का निर्णय
♦ SAJHA के प्रपोज्ड बजट को मंजूरी
♦ SAJHA द्वारा कराए गए आधारभूत संरचनाओं के निर्माण, रिपेयरिंग और रेनोवेशन के सभी कार्यों का अनुमोदन
♦ SAJHA और लाइब्रेरी में विभिन्न पदों पर हुई संविदा आधारित नियुक्तियों के दौरान समस्त प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित हुआ या नहीं, इसकी समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक में उपस्थापित करने का निर्देश दिया गया
♦ AG द्वारा इंपैनल्ड CA से SAJHA की ऑडिट कराने का निर्णय
♦ SAJHA के अंतर्गत आनेवाले समस्त स्टेडियम और खेल सामग्रियों की इन्वेंटरी जल्द से जल्द तैयार करने का निर्णय







