Thursday, November 19, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home खेल से खिलवाड़ !

साझा ने टेंडर निकाला 13 अप्रैल 2021 को, अधिकारियों की मेहरबानी से EBACO कंपनी ने 18 माह पुरानी डीडी जमा कर पाया टेंडर

नियमों से परे जाकर अधिकारियों की मेहरबानी से खूंटी एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के रेनोवेशन का काम मिला मुंबई की इबैको कंपनी को

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
30-10-2021 @ 11:10 AM
in खेल से खिलवाड़ !
0 0
A A
0
साझा ने टेंडर निकाला 13 अप्रैल 2021 को, अधिकारियों की मेहरबानी से EBACO कंपनी ने 18 माह पुरानी डीडी जमा कर पाया टेंडर
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print

 

रांची/खूंटी
टीम sportsjharkhand.com

 

SAJHA के अफसरों के सांझे चूल्हे में पक रही भ्रष्टाचार की खिचड़ी : भाग – 1

विषय प्रवेश : झारखंड में पिछले दो दशक से खेल से खिलवाड़ करनेवाले अधिकारियों, खेल प्रशासकों पर पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने से भ्रष्टाचारियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। हालात ये हो गए हैं कि खेल संसाधन उपलब्ध कराने के जिम्मेवार अधिकारी भ्रष्टाचार के मैदान पर इतने रिकॉर्ड बना रहे हैं कि बनते टूटते रिकॉर्ड को देख स्टार खिलाड़ी भी अवसाद के शिकार हो जाएं ! 2016 व 2021 के ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करनेवाली निक्की प्रधान राज्य की पहली महिला हॉकी ओलंपियन हैं। निक्की प्रधान से प्रेरणा लेकर उनके गृह जिले खूंटी से और हॉकी खिलाड़ी राज्य व देश का नाम रौशन करें इसके लिए सरकार ने फैसला लिया कि खूंटी के खराब हो चुके एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में नया एस्ट्रो टर्फ बिछाया जाए। कागजों पर खिलाड़ियों के हित में दिखनेवाला ये निर्णय अधिकारियों के लिए एक अवसर था और इस अवसर को अधिकारियों ने राष्ट्रीय खेल भ्रष्टाचार में शामिल पथप्रदर्शकों की प्रेरणा से मूर्त रूप दे डाला।

झारखंड खेल प्राधिकरण (साझा/SAJHA) के अफसरों के सांझे चुल्हे में पक रही भ्रष्टाचार की खिचड़ी का भोग किसने और कैसे लगाया इससे हम पर्दा उठाने जा रहे हैं। शुरूआत हो रही है खूंटी के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम की टर्फ बदलने से जुड़े टेंडर से।

 

टेंडर निकला 13 अप्रैल 2021 को, चयनित कंपनी ने 18 माह पुराना डीडी जमा कर प्राप्त कर लिया टेंडर

खूंटी के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम की टर्फ बदलने व कुछ सिविल कार्य के लिए झारखंड खेल प्राधिकरण ने 4 करोड़ 15 लाख 27 हज़ार 786 रुपये का टेंडर 13 अप्रैल 2021 को कोविड की दूसरी लहर के दौरान निकाला, शायद निर्माण की जल्दी रही होगी। निविदा मूल्यांकण समिति की बैठक की कार्यवाही के मिनट्स के अनुसार तीन कंपनियों इबैको, मेसर्स प्रवीण इंटरप्राइजेज व स्पोर्ट्स एन कोर्ट्स ने टेंडर भरा। इनमें से इबैको ने टेंडर खरीदने के लिए जो डिमांड ड्राफ्ट जमा किया उसका डिटेल्स इस प्रकार है 

DD No-000580 of Rs. 10,000/- dated 04.10.2019 issued by SBI Bariatu, Ranchi

मतलब टेंडर निकाले जाने से 18 माह 9 दिन पहले ही इबैको नामक कंपनी को पता था कि साझा टेंडर निकालने वाला है ? यही नहीं कंपनी का पता है

Ebaco India Pvt. Ltd The Central, 701 A and B, 7th Floor, Shell Colony Road, Chembur, Mumbai, Maharashtra Pin code – 400071 

मतलब कंपनी मुंबई महाराष्ट्र की और डीडी बन रहा है बरियातू, रांची से। संभव है कि इबैको कंपनी के ‘मार्केटिंग मैनेजर’ व अन्य स्टाफ रांची में रहते हों ! अन्य दो कंपनियों ने वहीं का ड्राफ्ट का जमा किया जहां का पता उन्होंने दिया था। हैदराबाद की कंपनी स्पोर्ट्स एन कोर्ट्स ने 

DD No-000729 of Rs. 10,000/- dated 23.04.2021 issued by HDFC Bank Hyderabad

और मुंबई की कंपनी मेसर्स प्रवीण इंटरप्राइजेज ने

DD No-001383 of Rs. 10,000/- dated 22.04.2021 issued by HDFC Bank Navi Mumbai

का ड्राफ्ट जमा किया। बैंक के ड्राफ्ट की वैलिडिटी मात्र 3 माह की होती है ऐसे में 18 माह पहले बने ड्राफ्ट को क्यों स्वीकार किया गया ? ये सब हम नहीं कह रहे बल्कि निविदा मूल्यांकन समिति के दस्तावेज ऐसा बता रहे हैं। देखें दस्तावेज की कॉपी ⇓

साझा ने टेंडर निकाला 13 अप्रैल 2021 को, अधिकारियों की मेहरबानी से EBACO कंपनी ने 18 माह पुरानी डीडी जमा कर पाया टेंडर साझा ने टेंडर निकाला 13 अप्रैल 2021 को, अधिकारियों की मेहरबानी से EBACO कंपनी ने 18 माह पुरानी डीडी जमा कर पाया टेंडर

साझा ने टेंडर निकाला 13 अप्रैल 2021 को, अधिकारियों की मेहरबानी से EBACO कंपनी ने 18 माह पुरानी डीडी जमा कर पाया टेंडर
तकनीकी मूल्यांकन समिति के सभी सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित कॉपी

 

मुंबई की कंपनी इबैको ने इएमडी के लिए एसबीआई अशोक नगर, रांची से निर्गत 4.86 की एफडी जमा करवाई

टेंडर बिड सिक्यूरिटी के लिए साझा ने इएमडी के रूप में कंपनियों से 4,15,800 रूपये की मांग की थी। इबैको कंपनी ने इएमडी के रूप में एसबीआई अशोक नगर, रांची से निर्गत 4,86,500 रूपये की एफडी के कागज जमा कराएं। मतलब साफ है कि मुंबई की इबैको कंपनी की गहरी जड़े रांची में जमी हुई हैं और कंपनी ने रांची के बैंकों में भी अपने नाम पर काफी पैसे जमा कर रखे हैं। एक बात और संशय पैदा करनेवाली है कि जब 4,15,800 रूपये की इएमडी मांगी गई थी तो इबैको ने दरियादिली दिखाते हुए 4,86,500 रूपये की एफडी क्यों जमा की ? जो एफडी जमा की गई वो कंपनी के नाम पर थी या किसी निजी व्यक्ति के नाम पर ?

 

 

खेल मंत्री व साझा के कार्यकारी निदेशक ने sportsjharkhand.com के सवालों पर थामी चुप्पी

खूंटी के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के रेनोवेशन कार्य से जुड़े उपरोक्त विषयों समेत कई विषयों पर sportsjharkhand.com ने 7 अक्टूबर 2021 को साझा के कार्यकारी निदेशक सह खेल निदेशक सह निविदा मूल्यांकण समिति के अध्यक्ष जिशान कमर से व्हाट्सएप्प पर बिंदुवार ससमय जवाब मांगा था। जब उनका जवाब नहीं मिला तो राज्य के खेल मंत्री सह साझा कार्यकारिणी समिति के सभापति हफिजुल हसन जी के दोनों आप्त सचिवों को इस गंभीर मुद्दे पर 15 अक्टूबर को सवाल भेजकर जवाब मांगा था। प्रश्नों के जवाब ढुंढने में दिक्कत न हो इसलिए जरूरी दस्तावेज भी भेजे गए थे लेकिन sportsjharkhand.com को अब तक किसी भी ओर से कोई जवाब नहीं मिल पाया है। जब भी जवाब मिलेगा, उस पक्ष से भी पाठकों को अवगत कराया जाएगा।

 

 

एस एस 2 हाई स्कूल, खूंटी में एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के रेनोवेशन टेंडर से जुड़ी कुछ खास बातें व तिथियां

13 अप्रैल 2021 : टेंडर जारी हुआ
26 अप्रैल 2021 : टेंडर जमा करने की आखिरी तिथि
28 अप्रैल 2021 : तकनीकी बीड खोलने की तिथि, जो टल गयी
4 जुन 2021 : तकनीकी बीड खोला गया

 

निविदा मूल्यांकण समिति में इन अधिकारियों की मौजूदगी

अध्यक्ष : जिशान कमर, कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण
सदस्य : आंतरिक वित्तीय सलाहकार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
सदस्य : संजय कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, भवन निर्माण विभाग
सदस्य : ओमप्रकाश सिंह, अधीक्षण अभियंता, भवन निर्माण विभाग
सदस्य : अवर सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग
सदस्य : अवर सचिव, योजना सह वित विभाग
सदस्य : अवर सचिव, उद्योग विभाग

खूंटी के स्टेडियम की वस्तुस्थिति

आज कि वस्तुस्थिति ऐसी है कि साझा ने इबैको नामक कंपनी को खूंटी के एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम की रिपेयरिंग का ठेका दिया। कंपनी ने 16 जुलाई 2021 को काम लगाया दो चार दिनों में पुराने टर्फ को उखाड़ फेंकने के बाद कंपनी अज्ञातवास में चली गई है। अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है जबकि काम छह माह के अंदर ही पूरा हो जाना है।

 

जारी रहेगी हमारी ये विशेष श्रृंखला, बुधवार, 3 नवंबर को पढ़िए

SAJHA के अफसरों के सांझे चूल्हे में पक रही भ्रष्टाचार की खिचड़ी : भाग – 2

 

Tags: Astro Turf Stadium KhuntiChief Secretary JharkhandHafizul HassanHemant SorenHockeyHockey IndiaHockey JharkhandHockey KhuntiJharkhand Olympic AssociationKhuntiSAJHASports Authority of Jharkhand
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
सरकार से मदद की आस में घायल जिमनास्ट शुभम ने रिम्स में तोड़ा दम

सरकार से मदद की आस में घायल जिमनास्ट शुभम ने रिम्स में तोड़ा दम

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In