रांची |
रिम्स में पिछले 12 दिनों से इलाजरत जिम्नास्ट शुभम कुमार ने सरकार की मदद की आस में सोमवार की रात दम तोड़ दिया। होटवार स्थित राज्य सरकार के डे-बोर्डिंग जिम्नास्टिक सेंटर के प्रशिक्षु शुभम कुमार राम 22 अक्टूबर को प्रशिक्षण के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद कोच विनय क्षेत्री ने शुभम को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया था। शुभम के गले में गंभीर चोट थी और गले की एक हड्डी टूट गयी थी। कोच विनय ने जिम्नास्ट के घायल होने व उसकी मदद के लिए रांची जिला खेल पदाधिकारी व निदेशालय के अधिकारियों को भी सूचित किया था लेकिन बेहतर इलाज के लिए मदद मिल पाती, इससे पहले ही शुभम चल बसा।