| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रिंस कुमार सिंह के 132 गेंदों पर नाबाद 303 रन की बदौलत नेहरू स्टेडियम में खेली गई वेंचर स्किल U 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर ने ODM सफायर स्कूल को 380 रन के विशाल अंतर से रौंद दिया। प्रिंस के अपनी पारी के दौरान 39 चौके और 13 छक्के लगाए। प्रिंस की पारी की बदौलत विवेकानंद ने निर्धारित 30 ओवर में 1 विकेट खोकर 421 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए ODM सफायर 10.4 ओवर में मात्र 41 रन पर सिमट गई और मैच बड़े अंतर से हार गई।
पता हो कि वेंचर स्किल U 14 प्रतियोगिता में स्कूल और क्लब की टीमें भाग लेती हैं।







