| रांची/लोहरदगा
टीम sportsjharkhand.com |
बीएस कॉलेज लोहरदगा में आयोजित रांची विवि कॉलेज स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज (गुरुवार) को क्वाटर फाइनल के मैच समाप्त हुए।


आज (गुरुवार) को खेले गए मुकाबलों में एसएस मेमोरियल और मारवाड़ी कॉलेज अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बीएस कॉलेज लोहरदगा और गोस्सनर कॉलेज पहले ही सेमीफाइनल प्रवेश कर चुका है। आज पहला क्वाटर फाइनल मुक़ाबला एसएस मेमोरियल कॉलेज और डोरंडा कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें डोरंडा कॉलेज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22.3 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में एसएस मेमोरियल की टीम ने 13.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुक़ाबले में शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिए एसएस मेमोरियल के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे क्वाटर फाइनल मुक़ाबले में आरएलएसवाई कॉलेज ने मारवाड़ी कॉलेज के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में 104 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में मारवाड़ी कॉलेज ने 12.4 ओवर में केवल 2 विकेट खो कर 105 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रतियोगिता में कल (शुक्रवार) से सेमीफाइनल के मुक़ाबले खेले जाएंगे। जिसमें पहला मुकाबला बीएस कॉलेज की टीम गोस्सनर कॉलेज की टीम से भिड़ेगी। दूसरा मुक़ाबला एसएस मेमोरियल और मारवाड़ी कॉलेज के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच फाइनल मुक़ाबला 23 दिसंबर को खेला जाएगा।







