| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी रांची में आयोजित FIH महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 की तैयारी जोरो पर है। इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के साथ-साथ आठ देशों की टीम हिस्सा लेगी। इनमें चिल्ली, जापान, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, इटली और भारत की टीम शामिल है। गौरतलब है कि 13 से 19 जनवरी 2024 तक ओलंपिक क्वालीफायर के लिए रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसी प्रतियोगिता से कुल तीन देशों की टीम जुलाई 2024 में आयोजित होने वाली पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस प्रतियोगिता का स्पॉन्सर भी झारखंड सरकार ही है। इससे पहले झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी झारखंड सरकार कर चुकी है।
3 जनवरी से टीमों का आना शुरू
हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने बताया कि 3 जनवरी से टीमें रांची पंहुचेगी। हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड इसे लेकर तैयारी कर रही है। टीमें रेडिसन ब्लू, बीएनआर चाणक्य और होटल पार्क प्राइम में रुकेगी। नए साल के इस हॉकी कुंभ को लेकर तैयारी जोरों पर है। खेल प्रेमियों के लिए प्रवेश निशुल्क ही रखा गया है।







