| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बीएयू (BAU) स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में शनिवार को, दिन का पहला मुकाबला खरकई और कांची के बीच खेला गया। इस मैच को खरकई ने 60 रन से जीत लिया, वहीं दूसरा मुकाबला स्वर्णरेखा और भैरवी के बीच खेला गया, इस मैच को स्वर्णरेखा ने 15 रनों से जीता है।
दिन शनिवार
पहला मुकाबला खरकई बनाम कांची
परिणाम
विजेता- खरकई
बताते चलें कि बीएयू क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया कप 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का आज छठा दिन है। शनिवार को दिन के पहले मुकाबले में खरकई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाकर 145 रनों का लक्ष्य कांची की टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी कांची की टीम 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 16 ओवर में मात्र 84 रन ही बना पाई। इस मैच को खरकई ने आसानी से जीत लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब सुशील कुमार सिंह मंटू को दिया गया।


दूसरा मुकाबला भैरवी और स्वर्णरेखा
परिणाम
विजेता- स्वर्णरेखा
दिन का दूसरा मुकाबला स्वर्णरेखा और भैरवी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्वर्णरेखा की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन दिखाया। 10 विकेट के नुकसान पर टीम भैरवी को 156 रनों का लक्ष्य दिया, बता दें कि स्वर्णरेखा ने पूरे 16 ओवर खेल कर 155 रन बनाया, जबाबी पारी खेलने उतरी भैरवी की टीम निर्धारित 16 ओवर खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी। इस मैच को स्वर्णरेखा ने 15 रन से जीत लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जावेद अख्तर को दिया गया।
12 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम भैरवी
मैच 2- सकरी बनाम कांची







