| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और बिहार स्पोर्टस डेवलपमेंट ऑथोरिटी,पटना के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पटना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित हो रही 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड पुर्वी सिंहभूम के हिमांशु कुमार सिंह ने बालक 14 वर्ष ट्रायथलन ग्रुप बी. में 1632 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता है। इसी स्पर्धा का रजत दामु गणेश (आंध्रप्रदेश) 1616 अंक, सुरज सिंह (उत्तराखंड)1608 रजत और कांस्य पदक जीता।
देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट ले रहें हैं हिस्सा
बता दें कि विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के 24 जिलों समेत देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट हिस्सा ले रहें हैं। ट्रायथलन ग्रुप बी में देश भर से 227 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। ट्रायथलन ग्रुप बी में 60 मीटर दौड़, स्टैंडिंग जंप और स्टैंडिंग ऊंची कूद की स्पर्धा होती है।
इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक समेत खेल पदाधिकारियों नें बधाई दी है।







