| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बीएयू (BAU) स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 में मंगलवार को दिन का पहला मुकाबला गंगा और दामोदर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को गंगा ने जीता है। वहीं दूसरा मुकाबला सकरी और मयूराक्षी के बीच खेला गया। इस मैच को सकरी ने जीता है।
दिन मंगलवार
पहला मुकाबला गंगा बनाम दामोदर
परिणाम
विजेता – गंगा
बीएयू क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया कप 2023 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का आज 9वां दिन है। मंगलवार को दिन के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर दामोदर ने गंगा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर गंगा ने 172 रन बनाकर 173 रनों का लक्ष्य दामोदर की टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी दामोदर की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 16 ओवर में कुल 163 रन ही बना पाई। इस मैच को 8 रन से गंगा की टीम ने जीत लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब श्रवण कुमार को दिया गया।


दूसरा मुकाबला सकरी बनाम मयूराक्षी
परिणाम
विजेता- सकरी


दिन का दूसरा मुकाबला सकरी और मयूराक्षी के बीच खेला गया और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सकरी निर्धारित 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया और मयूराक्षी को 183 रनों का लक्ष्य दिया, जवाबी पारी खेलने उतरी टीम मयूराक्षी 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बना पाई। टीम इस मैच को 11 रन से हार गई।
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मोनु कुमार को दिया गया।


15 फरवरी
मैच 1- शंख बनाम खरकई
मैच 2- अमानत बनाम स्वर्णरेखा







