| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रिम्स स्टेडियम में आयोजित रिम्स क्रिकेट चैंपियंस लीग का समापन मैच रविवार को डॉक्टर्स 11 और मीडिया 11 के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मीडिया 11 ने डॉक्टर्स 11 को 74 रनों के बड़े अंतर से हराकर इस मुकाबले को जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद मीडिया 11 की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रनों की पारी खेली। मीडिया 11 की ओर से पहले बल्लेबाजी करने उतरे मोनू और राहुल ने 130 रनों की साझेदारी पारी खेली। 5.5 ओवर में 25 गेंद में 95 रन बनाकर मोनू आउट हुए। इसके बाद राहुल सिंह ने 32 गेंद में नाबाद 100 रन की शानदारी पारी खेली। 13 छक्के व 4 चौकों की मदद से यह शतक पूरा हुआ। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे ओम ने 8 गेंद में 6 रन की पारी खेल पैवेलियन लौटे। शुभम ने 7 गेंद में 16 रन की पारी खेली।
इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर्स 11 की टीम 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ओपनिंग जोड़ी ने 60 रन की साझेदारी पारी खेली। डॉ. शुभेंदु ने 17 गेंद में 29 रन बनाएं। डॉ. आशुतोष ने 27 बॉल में 52 रन खेलकर गेंदबाज आषीश के बॉल पर आउट हो गए। डॉ. अभिषेक रंजन ने 20 गेंद में 39 रन की नाबाद पारी खेली। मैच के दौरान रिम्स के सीनियर और जूनियर डॉक्टर ने सभी का उत्साह बढ़ाया। मैच में डॉक्टर्स की ओर से डॉ जिनित, डॉ राकेश, डॉ राणा प्रताप, डॉ अरशद जमाल, डॉ रोहित झा, डॉ अनित ने भी शानदार खेल दिखाया।







