| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित जोनल स्तरीय तीन दिवसीय पुरुष, महिला मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रांची जिला उप विकास आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिनेश यादव शामिल हुए। मौके पर खेल निदेशालय के अवर सचिव राजेश तिवारी, जिला परिषद रांची के सदस्य जगराम उरांव एवं लिम्का रिकार्ड बुक में दर्ज एक मिनट में पेंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले साबिर हुसैन ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
पहला दिन पुरुष वर्ग के मैच में रांची ने पलामू को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। एक अन्य मैच में रामगढ़ विजेता टीम ने पलामू उप विजेता टीम को 4-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। वहीं महिला वर्ग में रांची विजेता ने पलामू विजेता को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच कल सुबह 8 बजे से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी एवं मन्दिर मैदान मोरहाबादी में खेला जाएगा। इस जोनल प्रतियोगिता में 12 पुरुष एवं 12 महिला टीम भाग ले रही है। जिसमें मुख्य रूप से रांची पलामू, रामगढ़, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा की विजेता एवं विजेता टीम भाग ले रही है।







