| रांची |
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने झारखंड में रांची को छह खेलों की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है। फुटबॉल, साइक्लिंग, खो-खो, स्केटिंग, कबड्डी और वूशु खेलों की मेजबानी झारखंड को मिली है। फुटबॉल U 14 बालक व बालिका की प्रतियोगिता दिसंबर के दूसरे सप्ताह में, साइक्लिंग (R &T) U 14, U 17 व U 19 बालक व बालिका की प्रतियोगिता जनवरी के पहले सप्ताह में, खो-खो U 14 बालक व बालिका की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर के चौथे सप्ताह में होगा। कबड्डी U 14 बालक वर्ग की प्रतियोगिता जनवरी के पहले सप्ताह में, वूशु में U 14, U 17 व U 19 बालक बालिका की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जनवरी के द्वितीय सप्ताह में होगी जबकि स्केटिंग के U 11, U 14, U 17 व U 19 बालक बालिका वर्ग के राष्ट्रीय मुकाबले जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे। ये जानकारी SGFI के अध्यक्ष IAS दीपक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की है।
रांची में होनेवाली सभी छह प्रतियोगिताओं का आयोजन होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।









