| रांची |
RDCA में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितता भाग – 5
RDCA में पिछले तीन-चार वर्षों में सचिव शैलेंद्र कुमार ने “कर्ज” लेने की जो व्यवस्था विकसित की, इससे उनके निजी अकाउंट में 8 लोगों द्वारा 7,90,611 रुपए की आमद हुई। इसके अलावा उन्होंने 4,33,960 रुपए खुद अपने अकाउंट में ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर ये रकम 12 लाख 24 हजार 571 रुपए हो जाती है। बगैर किसी ब्याज और गारंटी के मिले कर्ज का भुगतान अकाउंट में कहीं नजर आ रहा। RDCA सचिव शैलेन्द्र कुमार ने जो उधार लिए हैं, उनकी पूरी सूची इस प्रकार है। संभव है कुछ नाम और रकम छूट गया हो, तो sportsjharkhand.com माफी का हकदार है
RDCA के सहायक सचिव सुनील पाल से 6 बार में 93,601 रुपए
RDCA के सहायक सचिव सुनील पॉल के भाई शैलेश पाल से 2 बार में 30,000 रुपए
RDCA एक्जीक्यूटिव समिति के सदस्य मुज्जफर अली से 1 बार में 14,200 रुपए
क्लब संचालक सत्यम से 1 बार में 25,000 रुपए
अंपायर-स्कोरर सूरज पांडे से
2 बार में 32,000 रुपए
दुकानदार MS स्पोर्ट्स से 1 बार में 39,260 रुपए
इसके अलावा
क्लब संचालक मुक्तेश सिंह से 15 बार में 3,58,350 रुपए
सहायक सचिव सह क्लब संचालक नंदजी पांडे से 7 बार में 1,55,000 रुपए
क्लब संचालक सरोजनाथ महतो से 4 बार में 43,500
बकौल RDCA सचिव कुल 7 लाख 90 हजार 611 रुपए कर्ज के रूप में लिए गए। इसके अलावा सचिव महोदय ने RDCA के अकाउंट से अपने निजी अकाउंट में 7 चेक के माध्यम से 4,33,960 रुपए ट्रांसफर किए।
इस बीच सरोजनाथ महतो के बाद एक और कर्ज देने वाले ने sportsjharkhand.com को संदेश भिजवाया है कि उन्होंने वास्तव में एक छोटी रकम कर्ज के रूप में दी है जबकि बड़ी रकम का भुगतान ज्यादा रुपए का चेक बनाने के एवज में किया गया है। वो ये सच्चाई उचित मंच पर रखेंगे।
कुछ क्लबों से निबंधन शुल्क भी नकद लेते थे शैलेंद्र कुमार
RDCA में सिर्फ “चेक दे, कैश ले” स्कीम ही नहीं चल रही थी। इसके अलावा गिने चुने क्लब संचालकों से निबंधन शुल्क भी RDCA के अकाउंट में जमा कराने की बजाय कैश ही लिया जा रहा था। संचालकों को येन केन प्रकारेण कैश देने को विवश किया जा रहा था। जब सचिव ने कैश देने का आदेश दिया तो क्लब संचालकों ने वैसा ही किया। RDCA के बैंक अकाउंट के ऑडिट और जांच के दौरान ये बात प्रमाणित हो जाएगी।







