| रांची |
नंदू पटेल द्वारा JSCA में व्याप्त अनियमितता की गई शिकायत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एथिक्स अफसर रिटायर्ड जस्टिस अरुण मिश्रा की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। आगामी 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे इस मसले पर अंतिम सुनवाई होनी है और संभव है कि उसी दिन निर्णय भी आ जाए। सभी पक्षों को संक्षिप्त रूप से अपना लिखित पक्ष रखने के लिए 26 जुलाई तक की तिथि तय की गयी है। पता हो कि शिकायतकर्ता नंदू पटेल ने सर्वोच्च न्यायालय में भी JSCA के खिलाफ अवमानना वाद दायर किया है।







