Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home RDCA में वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितता

कोढ़ में खुजली ! RDCA सचिव व कोषाध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए गठित कमिटी के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने जांच समिति का हिस्सा बनने से किया इनकार

प्रशासनिक तौर पर अभी भी भांग के कुएं में ही डूबा पड़ा है RDCA... जागो... RDCA... जागो

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
14-07-2026 @ 09:42 AM
in RDCA में वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितता
0 0
A A
0
RDCA बायलॉज के प्रावधानों का उल्लंघन कर एक्जीक्यूटिव कमिटी पर थोपे गए कार्यकारी सचिव व कोषाध्यक्ष
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

RDCA में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितता भाग – 4

8 दिन बाद भी रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) में व्याप्त प्रशासनिक व वित्तीय अनियमितता की जांच का ऊंट भ्रष्टाचार के पहाड़ के नीचे ही दबा पड़ा है क्योंकि जांच समिति के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने जांच समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। बकौल अरविंद श्रीवास्तव

“मैंने पत्र लिखकर जांच समिति से खुद को अलग करने की सूचना वरिष्ठ पदाधिकारियों को लिखित तौर पर भेज दी है। इससे ज्यादा जानकारी मैं आपको नहीं दे सकता”

जांच समिति के दो अन्य सदस्यों को इस घटनाक्रम की जानकारी तक नहीं है। जांच समिति के एक सदस्य अनवर मुस्तफा ने बताया कि मैं किसी जांच समिति का हिस्सा हूं और मुझे किन-किन बिंदुओं पर जांच करनी है, इससे जुड़ा कोई भी पत्र, निर्देश या संदेश आधिकारिक तौर पर अब तक नहीं मिला है। जो भी जानकारी मिली है वो व्हाट्सएप ग्रुप और खबरों के जरिए ही मिली है। वहीं जांच समिति के एक अन्य सदस्य रमेश कुमार ने भी कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं होने की बात दोहराई लेकिन इतना जरूर कहा कि जांच का जिम्मा मिला है तो इसे इसी माह में पूरा किया जाएगा। सवाल उठता है कि अब जांच कैसे होगा ? जब अध्यक्ष ही जांच से खुद को अलग कर चुके हैं। पता हो कि मुख्य सचिव सह RDCA अध्यक्ष अविनाश कुमार के निर्देश पर उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन 6 जुलाई को किया गया था। sportsjharkhand.com ने पहले ही ये मुद्दा उठाया था कि जिस निर्वाचित कमिटी के सचिव व कोषाध्यक्ष पर आरोप लगा है उसी समिति के सदस्यों द्वारा जांच किया जाना नियमानुकूल नहीं है। लगता है ये बात जांच समिति के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव को समझ में आ गई थी। देखना मजेदार होगा कि बाहर बैठकर तमाशा देख रहा JSCA अब कोई कदम उठाता है या RDCA ही एक गलती करने की ओर बढ़ता है।

RDCA ने एक सप्ताह बाद भी JSCA को कोई आधिकारिक सूचना नहीं भेजी

RDCA की कार्यप्रणाली के क्या कहने। सचिव “चेक दो कैश लो” की योजना पर काम कर रहा है, कोषाध्यक्ष कोष की रक्षा छोड़ टीम का चयन कर ए में जुटे हैं और उच्च पदस्थ पदाधिकारी सरकारी AC कमरों में बैठकर नियम विरुद्ध पत्र पर पत्र जारी कर रहे हैं व किसी को सूचित भी नहीं कर रहे। RDCA ने अपने निर्वाचित सचिव व कोषाध्यक्ष को प्रशासनिक व वित्तीय भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद काम करने से रोकने और जांच कमिटी गठित करने से जुड़ी कोई भी सूचना अभी तक JSCA को न तो ईमेल पर न ही पत्र के जरिए प्रेषित की है। मतलब साफ है कि इस बीच अगर RDCA के सचिव और कोषाध्यक्ष JSCA से किसी भी तरह का संवाद करते हैं तो JSCA उन्हें ही आधिकारिक प्रतिनिधि मानकर संवाद करने को बाध्य होगा। RDCA के अध्यक्ष मुख्य सचिव अविनाश कुमार हैं और काम से रोके जाने व जांच समिति के गठन का पत्र एक अन्य रिटायर IAS सह उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने जारी किया लेकिन एक सप्ताह के बाद भी इसकी सूचना पैतृक संस्था JSCA को देना भी उचित नहीं समझा। इससे पहले RDCA के बायलॉज से परे जाकर अध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी सचिव व प्रभारी कोषाध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी गई। ऐसे निर्णयों से लगता है कि RDCA प्रशासनिक तौर पर अभी भी भांग के कुएं में ही डूबा पड़ा है। जागो… RDCA… जागो !

 

जारी रहेगी…हमारी विशेष पेशकश, बने रहिए sportsjharkhand.com के साथ

Tags: JSCAJSCA International Cricket StadiumRanchiRDCAइस्तीफाजांच समितिरांची
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
RDCA बायलॉज के प्रावधानों का उल्लंघन कर एक्जीक्यूटिव कमिटी पर थोपे गए कार्यकारी सचिव व कोषाध्यक्ष

RDCA सचिव शैलेन्द्र कुमार ने सुनील पाल, शैलेश पाल, सूरज पांडे, मुज्जफर अली, सत्यम और एमएस स्पोर्ट्स से भी लिया 2.34 लाख रुपए का "कर्ज"

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In