| रांची |
JSCA के CCC चुनाव में राजेश वर्मा बॉबी गुट ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर 344 वोट के साथ राजेश वर्मा बॉबी ने जीत दर्ज की। उन्होंने सुनील साहू को 61 वोट के अंतर से हराया, सुनील साहू को 283 वोट मिले। 7 वोट निरस्त घोषित किए गए।
12 कार्यसमिति सदस्यों में भी बॉबी गुट के सभी प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। संजय पांडे ने सर्वाधिक 392 मत लाए। जबकि इसी ग्रुप के भानु प्रताप सिंह को 385, राहुल झा को 377, अजीत कुमार को 363, गुरुदयाल सिंह नामधारी को 361, नितिन सर्राफ को 348, अर्शे आलम को 345, विशाखा झा को 343, इंद्र शेखर को 342, राजीव रंजन को 337, सुशील कुमार को 329, पवन कुमार को 315 वोट मिले।
सुनील साहू ग्रुप की ओर से सुनील कुमार सिंह को सर्वाधिक 296 वोट मिले जबकि स्वेता बुधिया को 274, विभूति प्रसाद अमर को 271, राजदीप सिंह को 262, जय कुमार सिन्हा को 257, बिनय कर्ण को 256, राजेश शर्मा रोमी को 246, दिनेश कुमार सिंह को 240, रूद्र देव कुमार को 225, संजय विद्रोही को 216, शिवेंद्र नाथ दुबे को 191 और मो राशिद को 158 वोट मिले।







