| रांची |
आर्मेनिया में खेली जा रही IBA वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में झारखंड की बॉक्सर अमीषा केरकेट्टा का डंका बज रहा है। झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की प्रशिक्षु अमीषा केरकेट्टा ने प्री क्वार्टर फाइनल में मैक्सिको की आर आर देवानी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। ये पहली बार है जब JSSPS की कोई बॉक्सर देश का प्रतिनिधित्व कर रही है।







