| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में खेले जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में शुक्रवार को लॉन बॉल में झारखंड का प्रदर्शन मिश्रित रहा। महिला एकल के तीसरे राउंड के मैच में दिल्ली ने झारखंड को 20-13 से हराया, जबकि वूमेंस फोर में झारखंड ने बिहार को 23-7 से हराया। मेंस ट्रिपल में झारखंड ने दिल्ली को 19-8 से हराया।
सरिता तिर्की फाइनल में
सेमीफाइनल में सरिता तिर्की ने आसाम की नयन सैकिया को 21-4 से जबरदस्त शिकस्त दी। आखिरी लीग मैच मेंस पेयर में आसाम ने झारखंड को 19-10 से हरा दिया। शनिवार को होने वाले मैच से पदक की स्थिति का अंदाज मिल सकता है।







