| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात के अहमदाबाद समेत 6 शहरों में 36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो चुका है। कई प्रतिस्पर्धाएं जारी है। इस बीच एथलेटिक्स में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के 265 खिलाड़ी और ऑफिशियल शामिल हुए है। 29 अगस्त को विधिवत रूप से 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर उद्घाटन हुआ है और इसके साथ ही तमाम प्रतिस्पर्धा शुरू हो चुकी है। लॉन बॉल प्रतिस्पर्धा में झारखंड की टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस टीम से मेडल की उम्मीद जगी है। वहीं दूसरी ओर झारखंड की फ्लोरेंस बारला ने 400 मीटर दौड़ में 53:94 टाइमिंग के साथ फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल प्रतिस्पर्धा कल यानी 1 अक्टूबर को खेली जाएगी। फ्लोरेंस बारला झारखंड के दल में शामिल है। फ्लोरेंस भाटिया एथलेटिक्स अकैडमी बोकारो कि प्रशिक्षु है और उनके कोच आशु भाटिया है। फ्लोरेंस अंतरराष्ट्रीय स्तर की धावक है।







