| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में कबड्डी का दंगल जारी है। युवा कबड्डी सीरीज मानसून सत्र के 18वें दिन चैलेंजर राउंड की प्रतियोगिताएं हुई।
जिसका परिणाम इस प्रकार है।
18वां दिन
30/09/2022
मैच नंबर – 77
विजयनगर वीर्स बनाम मराठा मार्वल्स चैलेंजर राउंड के दूसरे दिन के पहले मुक़ाबले में उत्तरप्रदेश के विजयनगर वीर्स ने उत्तर प्रदेश के ही मराठा मार्वल्स को हराया।
फाइनल स्कोर: विजयनगर वीर्स – 51 मराठा मार्वल्स – 24
बेस्ट रेडर – विशाल चौधरी (विजयनगर वीर्स) 17 रेड अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – कृष्ण नागर (विजयनगर वीर्स) 4 टैकल अंको के साथ तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 78
मुर्थल मैग्नेट्स बनाम अरावली ऐरोस
चैलेंजर राउंड के दूसरे दिन के दूसरे मुक़ाबले में हरयाणा के मुर्थल मैग्नेट्स ने राजस्थान के अरावली ऐरोस को हराया।
फाइनल स्कोर: मुर्थल मैग्नेट्स – 45 अरावली ऐरोस – 32
बेस्ट रेडर – राजेश कुमार (मुर्थल मैग्नेट्स) 15 रेड अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – संजय धूल (मुर्थल मैग्नेट्स) 5 टैकल अंको के साथ कबड्डी का कमाल – राजेश कुमार (मुर्थल मैग्नेट्स) दोनों खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।
मैच नंबर – 79
हम्पी हीरोज बनाम पेरियार पैंथर्स
चैलेंजर राउंड के दूसरे दिन के तीसरे मुक़ाबले में हरयाणा के हम्पी हीरोज ने हरयाणा के पेरियार पैंथर्स को हराया।
फाइनल स्कोर: हम्पी हीरोज – 57 पेरियार पैंथर्स – 34
बेस्ट रेडर – नितिन धनकर (हम्पी हीरोज) 22 रेड अंको के साथ बेस्ट डिफेंडर – जतिन वत्स (हम्पी हीरोज) 5 टैकल अंको के साथ कबड्डी का कमाल – चेतन साहू (पेरियार पैंथर्स) तीनो खिलाड़ियों को प्रत्येक 1500 रूपये सम्मान राशि से नवाजा गया।







