| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
संत पैट्रिक स्कूल, गुमला (झारखंड) ने 61वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में बुधवार को वुंगाई हायर सेकेंडरी स्कूल (मणिपुर) को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम रांची लौटी है। रांची रेलवे स्टेशन पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा खुद खिलाड़ियों का स्वागत किया।
61वें सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में बुधवार को वुंगाई हायर सेकेंडरी स्कूल (मणिपुर) को सेंट पैट्रिक स्कूल, गुमला ने 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। 61 साल बाद झारखंड की बेटियों ने इस खिताब को जीता है। झारखंड के लिए यह ऐतिहासिक पल है। दिल्ली के भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेले गये मैच में झारखंड के बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरी टीम के साथ रांची लौटी है। इस टीम का भव्य स्वागत रांची रेलवे स्टेशन पर किया गया। मौके पर नवनियुक्त खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा खुद खिलाड़ियों के स्वागत के लिए स्टेशन पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पल ऐतिहासिक है। झारखंड के खिलाड़ियों ने हमेशा ही दमखम दिखाया है। 61 वर्ष बाद यह उपलब्धि इन लड़कियों ने हासिल की है। जितनी भी तारीफ इस टीम की, की जाए वह कम है।







