| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें नेशनल गेम्स का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटेरा स्टेडियम में किया।
इस अवसर पर 50 सदस्यीय झारखंड की टीम ने मार्च पास्ट में भाग लिया और शेष खिलाड़िया ने गैलरी में बैठकर समारोह का भरपूर आनंद लिया। ओलंपियन जयंत तालुकदार, राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की ने झारखंड का ध्वज लेकर टीम की अगुवाई की। उद्घाटन समारोह में आर्चरी, रेसलिंग, एथलेटिक्स और लॉन बॉल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।







