| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद समेत 6 शहरों में हो रहा है। गुरुवार 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक तौर पर इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे। 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय खेल के दौरान 36 खेल शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी अब 17 की बजाय 16 प्रतिस्पर्धा में ही हिस्सा लेंगे। हैंडबॉल में भाग लेने पर संशय की स्थिति बनी है। आपसी विवाद में मामला फंसा हुआ है।
मार्च पास्ट में झारखंड के 50 खिलाड़ी-ऑफिसियल होंगे शामिल
गौरतलब है कि मार्च पास्ट में पीएम प्रोटोकॉल के तहत झारखंड के कुल 50 खिलाड़ी और ऑफिसियल स्टाफ शामिल होंगे। इस मार्च पास्ट में झारखंड के एकमात्र रोलर स्केटिंग के खिलाड़ी सुमंत कुमार को शामिल नहीं किया गया है। जबकि पहली बार नेशनल गेम में रोलर स्केटिंग को ऐड किया गया है। झारखंड से कुल 204 एथलीट, 29 कोच, और 18 ऑफिशियल स्टाफ समेत 265 लोग शामिल हो रहे है। लेकिन मार्च पास्ट में मात्र 50 ही शामिल हो पाएंगे।
झारखंड के एथलीट 16 प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। देखें किस शहर में कब-कब होंगे उनका मैच…
1. आर्चरी -अहमदाबाद संस्कारधाम- 1, 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक।
2. मलखंब- अहमदाबाद संस्कारधाम-2, 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
3. लॉन बॉल- अहमदाबाद- केंसविल्ले गोल्फ और कॉउंटरी क्लब- 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक।
4. एथलेटिक्स, गांधीनगर- 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक।
5. बीच हैंडबॉल मैन
बीच हैंडबॉल-वोमेन
इंडोर हैंडबॉल
(हालांकि संघों के बीच विवाद के कारण हैंडबॉल का प्रतिस्पर्धा झारखंड के खिलाड़ी खेलेंगे कि नहीं इसे लेकर अभी तक असमंजस है)
6. बॉक्सिंग, गांधीनगर- 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक।
7. जिम्नास्टिक, बड़ोदरा- 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक।
8. हॉकी, राजकोट – 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक।
9. जूडो, गांधीनगर – 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
10. रोलर स्केटिंग, अहमदाबाद- 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक।
11 . रोइंग, अहमदाबाद – 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक।
12 .स्क्वाश, गांधीनगर – 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक।
13. स्विमिंग, राजकोट – 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक।
14. ट्रायथलन, अहमदाबाद – 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
15. वूशु, गांधीनगर – 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।
16. रेसलिंग, गांधीनगर – 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक।
17 . योगा, अहमदाबाद – 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक।







