रांची
टीम sportsjharkhand.com |
एसएस बालिका स्कूल की टीम गुरुवार को नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिमडेगा से दिल्ली के लिए रवाना हुई। उत्साह से लबरेज हॉकी खिलाड़ियों को अनुमण्डल शिक्षा पदाधिकारी ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। टीम की कोच प्रतिमा बारवा के नेतृत्व में 18 खिलाड़ी एवं एक मैनेजर भी दिल्ली के लिए रवाना हुए है।