| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
नई दिल्ली में आयोजित सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 में वांगोई हायर सेकेंडरी स्कूल इंफाल मणिपुर को 3-1 से हरा कर संत पैट्रिक्स हाई स्कूल गुमला ने जीत दर्ज की है।
दिल्ली में आयोजित सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का खिताब संत पैट्रिक्स हाई स्कूल गुमला ने अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में वांगोई हायर सेकेंडरी स्कूल इंफाल मणिपुर को 3-1 से हरा कर यह खिताब अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्कूल के प्रधानाचार्य समेत खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है, साथ ही टीम को बधाई दी है।







