| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
36वें राष्ट्रीय खेल में अहमदाबाद स्थित केंसविली गोल्फ क्लब में लॉन बॉल प्रतिस्पर्धा की शुरुवात हुई है। झारखंड बॉल की टीम जीत के साथ आगाज किया है। झारखंड की सरिता तिर्की ने महिला एकल में बिहार को 21-3 से शिकस्त दी। मेंस पेयर में झारखंड ने ओडिशा को 35-8 से हराया। मेंस ट्रिपल में झारखंड ने बिहार 21-7 से हराया। सेकंड राउंड में महिला एकल में झारखंड ने ओडिसा को 21-3 से हराया और मेंस पेयर में सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बिहार को 26-7 से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाया।
बता दें कि 36वें नेशनल गेम में कई इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस आयोजन का उद्घाटन 29 सितंबर यानी कि गुरुवार को होना है।







