| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दिव्यांगजन अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट सीरीज रॉयल एसएस कप के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 36 रनों से पराजित कर सीरीज में एक-एक की बराबरी की है। सीरीज का निर्णायक मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया और झारखंड डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मेकॉन स्टेडियम रांची में खेले जा रहे रॉयल एसएस कप के वर्षा से बाधित 8-8 ओवर के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की टीम ने खराब शुरुआत की और 1.1 ओवर में 7 रन पर दो विकेट गंवा दिया। उसके बाद गुलामुद्दीन ने 61 (24 गेंद), कैलाश 17 (8 गेंद) और निशांत 10 (5 गेंद) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 8 ओवरों में 04 विकेट पर 109 रन तक पहुंचाया। मोनिर और थिरथों ने एक-एक विकेट लिया जबकि ह्रीदोय को 2 विकेट मिला।
110 रन के लक्ष्य लेकर जवाबी पारी खेलते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के समक्ष टीक नहीं सके। 5 विकेट खोकर 8 ओवरों में केवल 73 ही रन बना पाया। रांची के निशांत कुमार उपाध्याय ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए 9 रन देकर 2 विकेट लिया। आज के मैच में गुलामुद्दीन मैन ऑफ मैच रहा।







