| रांची/पाकुड़
टीम sportsjharkhand.com |
पाकुड़ में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ और पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गई कि बोकारो स्टील प्लांट द्वारा फुटबॉल चयन ट्रायल के लिए एक पत्र लिखा गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड बोकारो स्टील प्लांट द्वारा सेल फुटबॉल अकैडमी के लिए 9 और 10 अप्रैल 2023 को ट्रायल का आयोजन होगा। पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ सह पाकुड़ जिला फुटबॉल संघ के महासचिव रणवीर सिंह ने बताया कि पाकुड़ जिले के लिए यह सुनहरा मौका है। सेल फुटबॉल अकादमी के चयन ट्रायल में संथाल, संथाल परगना के विभिन्न जिलों साहिबगंज, दुमका, गोड्डा जामताड़ा के प्रतिभागी भी चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
भाग लेने वाले बालक खिलाड़ियों के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य है। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड खिलाड़ियों का जन्म तिथि 01/01 2007 से 31/12/ 2008 के बीच होना चाहिए, एवं उनका ऊंचाई 5 फुट 7 इंच तथा 28 दांत होना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल संख्या-
8002253339,7250676983,9931209765 में संपर्क कर सकते हैं।
जो भी खिलाड़ी इस चयन ट्रायल में भाग लेकर चयनित होंगे उन सभी खिलाड़ियों का ट्रायल पुनः बोकारो में लिया जाएगा। बोकारो में चयन होने के बाद सभी खिलाड़ियों को बोकारो सैल फुटबॉल अकैडमी में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
चयनित खिलाड़ियों को बोकारो सेल फुटबॉल अकादमी में मुफ्त सुविधा प्रदान की जाएगी। सुसज्जित आवास, भोजन बीएसएल स्कूल में शिक्षा, बीजीएच में चिकित्सा सुविधा, स्कूल यूनिफार्म किताबें, अकादमी यूनिफॉर्म, हॉस्टल ड्रेस, प्रथम वर्ष 750, द्वितीय वर्ष 850, तृतीय वर्ष हजार रुपए, यह प्रतिमाह दिया जाएगा। अकादमी में रहने के दौरान प्रत्येक वर्ष खिलाड़ियों का सामूहिक बीमा भी किया जाता है।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, एथलेटिक्स कोच राजेश कॉल, फुटबॉल कोच रेखा कुमारी, नारायण चंद्र रॉय, भैरव चुंडा मुर्मू, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे।







