रांची
टीम sportsjharkhand.com |
14 से 18 अप्रैल तक मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, एमपी (भोपाल) में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष और महिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के कई विश्वविद्यालय के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विभिन्न विश्वविद्यालय अपने अपने स्तर पर प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 50 केजी और 45 केजी वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रांची के राजाउलातु स्थित आईबीएन विश्वविद्यालय भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा है। इस विवि के खिलाड़ी भी लगातार प्रतियोगिता जीतने के लिए पसीना बहा रहे हैं। इसी कड़ी में 3 और 4 अप्रैल को आईबीएन इंटर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई।
इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 50 केजी वर्ग में अभिषेक कुमार, मनीष, रूपेश, रितेश, आदित्य कुमार, करण कुमार यादव, रोहित चंद्र महतो, शिवम सिंह, अनुज, मयंक कुमार और विवेक हिस्सा ले रहे हैं। जबकि बालिका वर्ग के 45 केजी वर्ग में सविता कुमारी, लीलावती कुमारी, निकिता कुमारी, कलावती कुमारी और रीता सुरीन टीम में है।