| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर सिल्ली (रांची) जोन्हा की दीप्ति कुमारी सीनियर रिकर्व डिवीजन में झारखंड की अंकिता भगत को फाइनल वोमेन्स नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट सोनीपत में फाइनल मैच में पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।


गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को साई की ओर से 5 लाख रुपए का प्राइज मनी देकर सम्मानित किया गया। इस जीत के बाद उनके कोच रोहित कोइरी, एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो,आर्चरी कोच प्रकाश राम समेत खेल पदाधिकारीयों ने बधाई दी है।
खेलो इंडिया वोमेन्स नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट के लिए झारखंड से कुल 8 तीरंदाज क्वालीफाई हुए थे। क्वालिफिकेशन लिस्ट में सीनियर कंपाउंड डिवीजन में मधुमिता कुमारी, अनिता कुमारी, जूनियर कंपाउंड डिवीजन में बबीता कुमारी, सीनियर डिवीजन में दीप्ति कुमारी, जूनियर रिकर्व डिवीजन में भावना कुमारी, कोमोलिका बारी, अंकिता भगत, रीता सवैया ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
पांच नेशनल रैंकिंग आर्चरी प्रतियोगिता के बाद यह फाइनल टूर्नामेंट हरियाणा के सोनीपत में 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित हुई, इस टूर्नामेंट के रिकर्व में दीप्ति कुमारी ने झारखंड के ही अंकिता भगत को फाइनल मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल जीता है। अंकिता भगत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन दिखाया है।







