| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची जिला शतरंज संघ की ओर से रांची के गुरुनानक पब्लिक स्कूल में 21 से 23 अप्रैल तक तीन दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह शतरंज प्रतियोगिता 8 राउंड में आयोजित किया जायेगा।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन के साथ-साथ सभी खिलाड़ियों को प्राइज मनी, मोमेंटो और सर्टिफिकेट दिया जायेगा।







