| रांची/धनबाद
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड अमाच्यौर स्पोर्टस किक बॉक्सिंग संघ की बैठक आज धनबाद परिसदन में रखी गई जिसमें मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पंहुचे। बता दें कि झारखंड किक बॉक्सिंग संघ ने मथुरा महतो को राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। संघ के अध्यक्ष बीसी ठाकुर ने कहा है की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मथुरा महतो ने कहा की आज बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। विभिन्न कमिटी का गठन किया गया है। संघ के महासचिव बिपुल मिश्र ने कहा की संघ खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए काम कर रही है, और आगे भी करती रहेगी।
मौके पर अनुपम महथा, अरशद हुसैन, सा- सचिव प्रदीप प्रमाणिक, राज संचू, इंदरदे, जेना बोदरा, करिए मरदी, जुनाश लिंडा, स्वपन मरांडी, संस्कार तिवारी उपस्थित थे।







